May 14, 2026

रायगढ़ पुलिस के हाथ आया करोड़ों की ऑनलाइन ठगी गिरोह…. मुख्य सरगना की पत्नी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Share

    सामना न्यूज़:रायगढ़:-  थाना पुसौर के धोखाधड़ी मामले में रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा 8 युवक और 14 युवतियों को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया था जिसमें कॉल सेंटर का संचालक वरूण सिंह, उसकी सलोनी प्रिया, उसका भाई रजनीश और रजनीश की पत्नी फरार थे।इसी दौरान फरार आरोपियों के दमदम इलाके में देखे जाने की सूचना रायगढ़ पुलिस को मिली । पुलिस टीम द्वारा पांचों आरोपियों को आईटी एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ।

आरोपी का बयान:- फरार आरोपियों के  वृंदावन मंदिर के एक कमरे में छिपे होने की जानकारी पर टीम घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया गया ।
पूछताछ में वरूण सिंह ने बताया कि वह  पेशे से एक ग्राफिक डिजाइनर है जिसके लिए फर्जी सर्टिफिकेट डिजाइन करना और उसके जरिए लोगों को धोखा देना बड़ा आसान काम था।वह पूर्व में भी इस तरह के ठगी के कई कंपनियों में काम कर चुका था जहां भी उसके फ्रॉड उजागर होने पर स्थानीय पुलिस उस पर कार्यवाही की थी जिसके बाद वह दमदम कोलकाता इलाके में अपना स्वयं का कॉल सेंटर बनाया जिसमें उसकी पत्नी सलोनी सिंह, उसका भाई रजनीश सिंह, रजनीश की पत्नी मधु सिंह और आसीमा राय को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी दिया  था । सभी स्थानीय युवक-युवतियों को कॉल सेंटर के जरिए देश के विभिन्न स्थानों में व्यक्तियों को कॉल कर टावर लगाने के नाम पर ठगी करने की योजना बताकर ठगा करते थे । कई राज्यों में लोग इनके के शिकार हुये हैं, अब तक  इन पर दर्जनों एफआईआई हुई है।  ठगी से प्राप्त रकम से दमदम सुभाष नगर कोलकाता में 14 लाख का फ्लैट लेने,अपने पिता के नाम पर गांव में 7 बीघा जमीन 7 लाख रूपये में जमीन खरीदना और 8 लाख रूपये में हनुमान मंदिर बनाये जाने तथा अपने स्टाफ को दर्जिंग और थाईलैंड टूर कराने में करीब 10 लाख खर्च करने सहित अन्य चल-अचल सम्पत्ति खरीदी की जानकारी प्राप्त हुईहै ।

Letest Posts