March 24, 2026

13 सितंबर को कांग्रेस रोकेगी रेल…रेल को निजी हाथों में बेचने के षड्यंत्र का लगाया आरोप

IMG-lmg8xkh3.jpg
Share

सामना:- रायगढ:- जिला कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में विधायक प्रकाश नायक की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 13 सितंबर को रेल रोको आंदोलन की रूपरेखा की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
अनिल शुक्ला ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा को खत्म करने की साजिश रच रही है।इस आरोप पर कांग्रेस कमेटी मेँ हुई बैठक में रेल रोको आंदोलन के प्रस्ताव पर बताया कि केंद्र सरकार रेलवे को निजी हाथों में बेचने का षड्यंत्र रच रही है और बिना किसी ठोस वजह के यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द कर रही है।इससे रोजाना छत्तीसगढ़ के लाखों यात्रियों को परेशानी हो रही है. इन आरोपों के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेशभर में रेल रोको आंदोलन करने की योजना बनाई गई हैइसके तहत बुधवार 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे रायगढ रेलवे स्टेशन में भी रेल रोकी जावेगी इस आंदोलन में कांग्रेस के सभी विंग के कार्यकर्तागण शामिल होंगे। इस आंदोलन की कड़ी में सभी कांग्रेसजनों ने विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में रेल आंदोलन संबंधित पोस्टर लगाने व पाम्पलेट वितरण का कार्य भी किया । उनके साथ पोस्टर अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।