May 14, 2026

वार्ड क्रमांक 1 में विधि विधान से नौ कन्याओं को भोजन कराया गया…

IMG-20211014-WA0172.jpg
Share

सामना न्यूज़:–जैजैपुर:–नगर पंचायत जैजैपुर के वार्ड क्रमांक एक में समितियों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर नौ कन्याओं को चुन करके भोजन कराया गया नगर पंचायत जैजैपुर के वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद श्रीमती राजकुमारी दिव्या ने बताया की नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है . मां का ये स्वरूप भक्तों को सिद्धि प्रदान करता है . नवमी तिथि को घटस्थापना की तिथि यानी नवरात्रि के पहले दिन की तरह ही महत्वपूर्ण माना जाता है . नवमी के दिन मां को प्रसन्न करने लिए विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की जाती है . नवमी के दिन कन्या पूजन करना शुभ माना जाता है । इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सुखदेव दिव्या, धनेश्वर चंद्रा, सुभाष चंद्रा , राजेश यादव, कमलेश चंद्रा, मनोज दिव्या, उपासक बंधु एवं गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Letest Posts