June 20, 2025

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को पद्म विभूषण देने का फैसला…107लोगों को दिया जाएगा पद्मश्री..

IMG_20220125_210504-780x470.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-केंद्र सरकार ने आज पद्म पुरुस्कारों का ऐलान किया है।जिसमें देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का फैसला लिया गया है साथ ही प्रभा आत्रे और राधेश्याम खेमका को भी पद्म विभूषण दिया जाएगा।वहीं 17 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।गृह मंत्रालय ने कहा कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, पूर्व सचिव राजीव महर्षि और अभिनेता विक्टर बनर्जी पद्म भूषण से सम्मानित किए जाएंगे।

107 लोगों को पद्म श्री:- इनमें ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत, वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम का भी नाम है।कुल 128 लोगों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।नामों के एलान के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा:-भारत के प्रथम CDS स्वर्गीय बिपिन रावत जी एक अनन्य राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण से देश की सेवा की।प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पद्म विभूषण देकर उनकी राष्ट्रसेवा को सच्चे अर्थों में सम्मानित किया है।इसके लिए देश की ओर से पीएम मोदी का अभिनंदन करता हूं।