June 4, 2025

यूक्रेन से सुरक्षित लौटे 219 भारतीय.. मुंबई में केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत..

IMG_20220226_210406.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-यूक्रेन से 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंच गई है। एयर इंडिया का यह विमान शनिवार दोपहर को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से रवाना हुआ था।यूक्रेन में 16 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से छात्र शामिल हैं। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 24 फरवरी को दी थी। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया था कि वो रोमानिया और हंगरी के जरिए निकासी मार्ग स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई हवाईअड्डे पर यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा यूक्रेन से लौटने वाले सभी छात्रों को मुफ्त सेवाएं प्रदान की जाएंगी।वहीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है वे यूक्रेन से आने वाले छात्रों के लिए मुफ्त कोविड परीक्षण, टीके, भोजन और अन्य सभी सुविधाएं प्रदान करेंगी।यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस के एक छात्र का कहना है, “मुझे भारत सरकार पर भरोसा था कि वे हमें हमारे देश में जरूर वापस लाएंगे। कुछ डर और घबराहट थी, लेकिन हम भारत वापस आकर बहुत खुश हैं।”