15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति,यह है शुभ मुहूर्त
सामना:- मकर संक्रांति का पर्व सनातन धर्म में बेहद ही खास माना गया है। हर साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है लेकिन इस बार यह पर्व 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान दान व पूजा पाठ का विशेष विधान होता है मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन अगर पवित्र नदी गंगा में स्नान किया जाए तो साधक के सारे पाप धुल जाते हैं और उसे मुत्यु के बाद मोक्ष मिलता है।
क्या है शुभ मुहूर्त:- मकर संक्रांति पर स्नान दान व पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 15 जनवरी दिन सोमवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजे तक प्राप्त हो रहा है यानी इस साल मकर संक्रांति पर स्नान दान व पूजा के लिए केवल 1 घंटा 45 मिनट का समय ही प्राप्त होगा। इस शुभ मुहूर्त में स्नान आदि करने के बाद भगवान की पूजा कर गरीबों व जरूरतमंदों को दान जरूर करें। ऐसा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

